छत्तीसगढ़ -डराने लगे हैं कोरोना के आंकड़े, 4120 नए मरीज मिलने की पुष्टि, जानें जिलों के हाल

कोरोना वायरस के मामलों में छत्तीसगढ़ में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को 4120 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 19222 हो गए हैं।
4120 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 358 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 4 मौतें हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 479, राजनांदगांव 237, बालोद 36, बेमेतरा 10, कबीरधाम 9, रायपुर 1185, धमतरी 20, बलौदाबाजार 49, महासमुंद 33, गरियाबंद 15, बिलासपुर 459, रायगढ़ 342, कोरबा 426, जांजगीर-चांपा 207, मुंगेली 15, जीपीएम 18, सरगुजा 79, कोरिया 67, सूरजपुर 40, बलरामपुर 21, जशपुर 162, बस्तर 54, कोंडागांव 12, दंतेवाड़ा 29, सुकमा 28, कांकेर 38, नारायणपुर 11, बीजापुर 37, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1027433 मरीज मिले हैं। जिसमें से 994592 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19222 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13619 मौतें हो चुकी हैं।
कोरबा में आज 337 कोविड संक्रमितो की पहचान…206 पुरुष और 131 महिला शामिल… करतला 12, कटघोरा ग्रामीण 58, कटघोरा शहरी 70, कोरबा ग्रामीण 28, कोरबा शहरी 146,पाली 21, पोड़ी-उपरोडा 02….
छत्तीसगढ़ में आज 53 हजार 157 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 7.75 प्रतिशत 10 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 7.75 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 53 हजार 157 सैंपलों की जांच में से 4120 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे, 98 प्रतिशत को पहला टीका लग चुका है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 3 जनवरी से 9 जनवरी के बीच दो लाख 71 हजार 912 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों में रोजाना जांच की संख्या बढ़ाई गई है।
प्रदेश में अभी रोज औसत 38 हजार 845 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि पिछले महीने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच यह औसत 20 हजार 256 थी। अभी करीब दुगुनी संख्या में सैंपलों की जांच हो रही है। प्रदेश भर में बीते सप्ताह 3 जनवरी को 27 हजार 646, 4 जनवरी को 37 हजार 705, 5 जनवरी को 37 हजार 393, 6 जनवरी को 48 हजार 829, 7 जनवरी को 44 हजार 773, 8 जनवरी को 46 हजार 495 और 9 जनवरी को 31 हजार 071 सैंपलों की जांच की गई है।




