inh24क्राइमछत्तीसगढ़

पिता ने अपने ही मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म , चाचा ने भी की छेड़खानी, दोनों गिरफ्तार

अम्बाला।13 साल की बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं बच्ची के चाचा ने भी बच्ची के साथ छेड़खानी की है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गत दिवस एक कॉलोनी वासी बच्ची अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची थी।यहां पर बच्ची ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने और चाचा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। बच्ची के बयानों के आधार पर पिता व चाचा पर मामला दर्ज किया और साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। थाना इंचार्ज दविंद्र कौर ने बताया कि उन्हें कोर्ट में पेश कर आगामी आदेशों के अनुसार कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button