inh24छत्तीसगढ़

आइआइटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 150 विद्यार्थियों समेत शिक्षक को भी कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। आइआइटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 150 विद्यार्थी और शिक्षक कोरोना वायरस से पाजिटिव मिले हैं। इसके पहले यहां यह संख्या 50 थी। जिला प्रशासन ने यहां दो कंटेनमेंट जोन बनाया। यहां सभी विद्यार्थियों की जांच हो रही है। शिकायत है कि यहां एक ही रूम में पांच-पांच विद्यार्थियों को रखा गया है। पर्याप्त सुविधा न मिलने की शिकायत है। वहीं आइआइटी के डायरेक्टर रजत मूना का कहना है कि सभी विद्यार्थियों की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

बताया जा रहा है कि एक कमरे में पांच-पांच छात्रों को रखा गया है। वहीं एहतियात के लिए हास्टल के साथ कार्यालयों को सैनिटाइज कराया गया है। आइआइटी कैंपस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। छात्रों को दवाएं आदि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button