जशपुर – मोर हेलमेट मोर सुरक्षा कार्यक्रम का शानदार फल, लोगों को दी जा रही ट्रैफिक नियमों की जानकारी

जशपुर में एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने विश्वास अभियान के तहत् आयोजित मोर हेलमेट मोर सुरक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. नये साल के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम बालाछापर में रास्ते में आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने का लाभ एवं नहीं पहनने पर उससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
Read Also – फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने दी है चेतावनी, जानें कैसा हो गए मौसम
इसके साथ ही एक्सीडेंट की घटना होने पर तत्काल क्या करना है, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कितनी राशि जुर्माना में ली जाती है, इस संबंध में आम नागरिकों को विस्तार से बताया गया. हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले लगभग 50 नागरिकों को पुलिस द्वारा सम्मानित कर उन्हें उपहार प्रदान किया गया.कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, जिला सेनानी नगर सेना योग्यता साहू, सूबेदार सौरभ चंद्राकर, स.उ.नि. राज सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Also – जिम के अंदर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फक्ट्री में सहकर्मी भी है आरोपी
उक्त कार्यक्रम के में जिला पुलिस जशपुर द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न पिकनिक स्पाॅट, दर्शनीय स्थल किलकिला ,मयाली डेम, तमता डेम, कोतेबिरा, राजपुरी जलप्रपात, दमेरा एवं विभिन्न चौक – चैराहों पर आम नागरिकों को हेलमेट की आवश्यकता व महत्व के बारे में बताते हुये जागरूक किया गया. मोर हेलमेट मोर सुरक्षा कार्यक्रम 1जनवरी से 15 जनवरी तक पूरे जिले में चलाया जायेगा।
Read Also – बिना ब्रा के ही आ गयी थी परिणीति चोपड़ा, होना पड़ा था इस तरह उप्स मोमेंट का शिकार
नेशनल हाईवे में हेलमेट पहनने के संबंध में संकल्प हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा और आने वाले दिनों में सप्ताहिक बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को हेलमेट पहने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।




