राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में चाम्पा की स्मृति राठौर को मिला तीसरा स्थान

चाम्पा : छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र के द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के विषय पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में चाम्पा से स्मृति राठौर ने राज्य भर में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रौशन किया है. प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की वर्षा सोनी ने पहला व दुर्ग के अनुराग तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.
देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण विषय पर अपना पक्ष रखते हुए स्मृति राठौर ने कहा कि हमारे देश का विकास जब होगा जब हम जितना अपने मौलिक अधिकारों पर बल देते है ,उतना अपने मौलिक कर्तव्यों पर भी देंगे ,मेरा देश विकसित देश जरूर बनेगा फिर चीन क्या मेकिसतान क्या पूरे देश के परवान चढ़ेगा। सपनो और आदर्शों का बनाने की पहल होगी। जब एक स्त्री की पहचान बेलन चलाने से नही उसकी काबिलियत से होगी।जब एक इंसान की पहचान उसके धर्म से नही उसके कर्म से होगी। जैसे कोरोना जैसे बीमारी को हमने एक होकर सामना किया वैसे ही सारी समस्याओं का सामना करे। जब हम एक दूसरे पर उंगली उठाने की वजह स्वयं का सुधार करे। यही राष्ट्रीय निमार्ण की पहल होगी।




