inh24छत्तीसगढ़बिजनेस

गोबर नहीं खरीदे जाने से विक्रेताओं में लॉस

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत गोबर विक्रेताओं को पर्याप्त मात्रा में उनसे गोबर नहीं खरीदे जाने को लेकर आज लोगों द्वारा निगम का घेराव किया गया। जहां गोबर विक्रेताओं ने दुर्ग निगम के अधिकारी पर दुर्व्यवहार सहित आरोप लगाया कि गोबर खरीदी केंद्रों में 200 किलो गोबर खरीदा जा रहा है जबकि शहर में हजारों टन गोबर निकलता है।वहीं सरकारी अधिकारी अपनी मर्जी के अनुसार गोबर खरीद रहे हैं जिससे लोग गाड़ियों में गोबर लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना में से एक गोबर खरीदी भी है जिसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा खासा प्रचार-प्रसार कर रही है और ढिंढोरा भी पीट रही है लेकिन सच्चाई इसके ठीक विपरीत है जिसका जीता जागता उदाहरण दुर्ग निगम में आज गोबर विक्रेताओं द्वारा किया गया जहा गाड़ियों में गोबर भरकर प्रदर्शन किया है जहां पर बड़ी संख्या में गोबर विक्रेता गोबर अपनी गाड़ियों में लेकर लोग निगम का घेराव करने पहुंचे थे जिसे उन्होंने वहां सरकारी अधिकारियों पर गोबर नहीं खरीदने का आरोप लगाया जिनसे उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button