
धमतरी। रविवार की रात में हुए सड़क दुर्घटना में मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर की बेटे की मौत हो गई गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराने के बाद परखच्चे उड़ गए.

आपको बता दें कि ग्राम रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर उम्र 22 वर्ष रविवार को आर्टिका कार वाहन से निजी काम से मगरलोड आया हुआ था। काम होने के बाद अपने घर रांकाडीह के लिए निकला था। रात्रि लगभग 9.30 बजे भरदा से तीन सौ मीटर परसवानी मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो कौहा पेड़ में टकरा गई जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया…कार के अंदर जनपद अध्यक्ष पुत्र सौरभ ठाकुर घायल अवस्था मे थे।
मगरलोड एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने घायल सौरभ ठाकुर को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल लाए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया..बताया कि सौरभ ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।




