जरा हटके

अपने पेट के गैस से निकली ‘बदबू’ को बेचकर इस एक्ट्रेस ने हफ्ते में कमाए 37 लाख रुपए, सुनकर चौंक गए सब

पेट में बनने वाली गैस (फार्ट) को कोई भी नहीं रोक सकता, यह एक प्राकृतिक प्रकिया है जिसका निकलना जरूरी भीहै। हालांकि अक्सर पब्लिक प्लेस में फार्ट करने से कई लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गैस से लाखों की कमाई भी की जा सकती है। जी हां, आज हम आपको ऐसी एक टीवी स्टार से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपने फार्ट से 1 या 2 लाख नहीं बल्कि 37 लाख रुपए कमा लिए। क्या फार्ट भी बिक सकता है?

https://www.instagram.com/p/CXb3KO6JF9F/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब है कि टीवी या फिल्म स्टार्स द्वारा इस्तेमाल की गई एक्सेसरीज से लेकर ऑटोग्राफ तक, डाई-हार्ड फैंस हाथों हाथ खरीब लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक सेलिब्रिटी का फार्ट हजारों डॉलर में बिक सकता है? इससे पहले कि आप इसे अफवाह कहें, आपको बता दें कि एक रियलिटी टीवी स्टार ने खुलासा किया है कि उसने अपने फार्ट्स को बेचकर एक ही हफ्ते में लगभग 37 लाख रुपए कमाए।

https://www.instagram.com/p/CUuvZt4g1IG/?utm_source=ig_web_copy_link

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेफनी मैटो ने एक टिकटॉक वीडियो में इस जानकारी का खुलासा किया है। स्टेफनी मैटो ने अपनी फैन फॉलोइंग नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद उन्होंने एक पेशेवर फार्टिंग गेम शुरू किया। टीवी शो ’90 डे मंगेतर’ में दिखाई देने के बाद मैटो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल की। खैर, यह काफी विचित्र बात है कि वह अब अपने फार्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 75000 रुपए में फैन को बेचा अपना फार्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि मैटो अपने फार्ट को कांच के जार में भरती हैं, और फिर अपने फैंस को बेचती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक फैंस को फार्ट का जार करीब 1,400 अमेरिकी डॉलर (लगभग 75,000 रुपए) में बेचा है।

अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वह अपने फार्ट्स को मेसन जार में बेचकर पैसा कमा रही हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के साथ यह भी बताया कि जार में उनका फार्ट कितने समय तक रहता है। फार्ट करने के लिए खाती हैं या खाना इतना ही नहीं, वीडियो में सेलिब्रिटी ने यह भी बताया कि कैसे वह खुद को पाद (फार्ट) निकालने के लिए तैयार करती है।

https://www.instagram.com/reel/CWwUNa6JR1u/?utm_source=ig_web_copy_link

एक अन्य वीडियो में मैटो ने अपने नाश्ते के बारे में बताया, जिसमें बीन्स, एक प्रोटीन मफिन, कठोर उबले अंडे, एक प्रोटीन शेक और दही शामिल है। हाल ही में मैटो ने अपने फार्ट जार में एक और चीज को एड किया है। उन्होंन कहा कि ‘मुझे फूलों की छोटी पंखुड़ियां जोड़ना पसंद है। मुझे ऐसा लगता है कि वे सुगंध को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं। फार्ट से बढ़ी लाखों की कमाई सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CXgndZZpl4V/?utm_source=ig_web_copy_link

अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, पिछले कुछ महीनों में अपने खुद के रिसर्च में कफी जानकारी मिली। मुझे लगा कि फैंस को बेचने के लिए पाद आला दर्जे की चीज है हालांकि यह मजेदार तो है, लेकिन फनी भी है। यह अपने आप में ही एक नई तरह का प्रयोग था। आज टीवी एक्ट्रेस अपनी फार्ट को बेचकर महीने में लाखों रुपए कमा रही हैं। वहीं फैंस के बीच उनके फार्ट की डिमांड भी बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button