inh24छत्तीसगढ़

जशपुर बिग ब्रेकिंग – करोडों रूपये की वित्तीय अनियमितता के आरोपों की पुष्टि के बाद सरपंच बर्खास्त

पत्थलगांव में ग्राम पंचायत राजाआमा के सरपंच के विरुद्ध करोडों रूपये की वित्तीय अनियमितता के आरोपों की पुष्टि होने के बाद SDM प्रताप विजय खेस्स ने बर्खास्तगी का आदेश पारित किया है. इस ग्राम पंचायत मे सड़क ,तालाब निर्माण के साथ PDS का राशन वितरण में भी भारी मात्रा में अनियमितता बरती गई थी. जिसको लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर शिकायत की गई थी

कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा सामग्री की खरीदी में फर्जीवाड़ा और नरेगा के निर्माण कार्यों में भारी पैमाने में वित्तीय अनियमितता बरते जाने की शिकायतों पर आरोपी सरपंच के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था. इस मामले की सुनवाई में सभी आरोप सही साबित हो जाने पर ग्राम पंचायत राजाआमा के सरपंच के पंचायत अधिनियम के तहत पद से बर्खास्तगी करने के निर्देश दिए गए हैं.

ग्राम पंचायत राजाआमा के सरपंच के विरुद्ध कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा सामग्री की खरीदी में फर्जीवाड़ा और नरेगा के निर्माण कार्यों में भारी पैमाने में वित्तीय अनियमितता बरते जाने की शिकायतों पर आरोपी सरपंच के विरुद्ध SDM ने प्रकरण दर्ज किया था.

Related Articles

Back to top button