नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये गंभीर नुकसान, भूलकर भी न करें जरूरत से ज्यादा सेवन

मोटापे की छुट्टी करनी हो या फिर गर्मी से राहत पानी हो, दोनों ही चीजों के लिए नींबू पानी का याद सबसे पहले आती है। यूं तो नींबू पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटमिन सी, पोटाशियम और फाइबर मिलता है।बावजूद इसके क्या आप जानते हैं इसका अत्याधिक सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
नींबू पानी पीने के नुकसान- दांतों की समस्या- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल ऐंड क्रैनिफेशियल’ रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नींबू पानी का अधिक सेवन दांतों को नुकसान पहुंचता है। नींबू में मौजूद सिट्रस ऐसिड दांतों के अधिक संपर्क में आने से उन्हें संवेदनशील बना देता है। नींबू पानी को हमेशा स्ट्रॉ से पीना चाहिए,जिससे पानी दांतों को न छुए।
पेट खराब- कई बार लोग खाना पचाने के लिए नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि इसका ऐसिड पाचन में मदद करता है। लेकिन पेट में ज्यादा ऐसिड हो जाने की वजह से व्यक्ति का पेट भी खराब हो सकता है। नींबू को हमेशा खाने में मिलाकर ही खाएं।
माइग्रेन की समस्या- विशेषज्ञों के अनुसार, नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट्स व्यक्ति की माइग्रेन की समस्या को और बढ़ा सकते हैं।दरअसल, सिट्रस फ्रूट्स में टायरामाइन नाम का खास तत्व पाया जाता है, जो माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकता है।
डीहाइड्रेशन- नींबू पानी बार-बार पीने से पेशाब आने की समस्या हो सकती है, जिससे बॉडी में डीहाइड्रेशन हो सकता है। दरअसल, पेशाब के जरिए कई बार शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडिमय जैसे तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। इनके ज्यादा निष्कासन से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।



