inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर बनाये शारीरिक संबंध, जब हो गई गर्भवती तो कर दी इस तरह बेरहमी से हत्या

कोरबा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम गिरारी में चुनरी से गला दबाकर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। गुनाह छिपाने तालाब में शव फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 1 दिसंबर को युवती की लाश बरामद की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा होना पाए जाने पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। शव की पहचान बूंदमती के रूप में हुई।

जांच में पुलिस को पता चला कि 24 नवंबर को ग्राम बोरो धरमजयगढ़ से नरेश पटेल के साथ उसकी प्रेमिका बूंदमती कुमारी गिरारी आई हुई थी। इसके बाद पुलिस ने रायगढ़ जिले के धरमजगढ़ गांव के बोरो में छुपकर रह रहे नरेश पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था। इस बीच शारीरिक संबंध भी बनाया। गर्भवती होने पर शादी के लिए दबाव बनाए जाने से हत्या करने की वजह बताई। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button