लुंड्रा में विधायक डॉ प्रीतम राम संग पहुंचे जनप्रतिनिधि धान खरीदी केंद्र, बोले किसान हितैषी है सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में 1 दिसम्बर को धान खरीदी करने का निर्णय लिया उसी तारतम्य में सरगुजा जिले के लुंड्रा में विधायक डॉ प्रीतम राम जनपद सदस्य शकुंतला टोप्पो, हलीम फिरदौसी,सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान लुंड्रा धान खरीदी केंद्र पहुंच पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।

विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैसी सरकार है किसानों को धान खरीदी केंद्र में किसी तरह की परेशानी नही होगी इसके लिए हमारे मुखिया ने मंडी में समिति बनाकर निगरानी करने का निर्देश दिया है ताकि आप लोगो को किसी तरह से धान बेचने में कोई परेशानी न हों।
जनपद सदस्य सकुन्तला टोप्पो ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारे किसान अन्नदाता है इनके कड़ी मेहनत से हमे दो वक्त की रोटी मिलती है।और भुपेश सरकार संवेदनशील सरकार है किसानों के धान का सही दाम पूरे देश मे छत्तीसगढ़ ही ऐसा पहला राज्य है जहाँ 25 रुपये में सरकार धान खरीदी रही है। और किसानों के उपज का सही दाम सरकार दे रही है।




