अब आलू काटते हुए वायरल हुई पाकिस्तानी लड़की, लोग बोले- वेरी क्यूट

पिछले दिनों पाकिस्तान की एक लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई थी, यह लड़की उस समय रोटी बना रही थी। एक बार फिर यही लड़की सुर्खियों में है। इस लड़की ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। इस बार यह लड़की चाकू से आलू काट रही है। पाकिस्तानी लड़की का यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
दरअसल, इस पाकिस्तानी लड़की का नाम अमीना रियाज है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यह लड़की चाकू से एक बड़ा सा आलू काटती नजर आ रही है। इस दौरान लड़की के साथ एक और लड़की नजर आ रही है। इस वीडियो में भी यह लड़की हल्की-हल्की मुस्कान के साथ नजर आ रही है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग उसे क्यूट बताने लगे और वीडियो को शेयर करने लगे।
इससे पहले इस लड़की के कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं। कई इंस्टग्राम पेज पर इस लड़की के वीडियो शेयर किए गए हैं। यह लड़की वीडियोज में घर के काम करते हुए नजर आई है, जिनमें सब्जियां काटना, खाना बनाना और फल काटना शामिल है। इस लड़की के वीडियो सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारतीय लोगों को भी काफी पसंद आ रहे हैं।
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़की पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। इस लड़की का नाम अमीना रियाज है, जिसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। अमीना खानाबदोश समुदाय से ताल्लुक रखती है। अमीना तब वायरल हुई जब उसके पड़ोस के किसी लड़के ने एक वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया था। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।




