कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – पलारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की दोपहर लगभग 2-30 से 3बजे के लगभग थ्रेशर पलटने से उसमें दब कर एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। रामपुर गांव निवासी ,चिंता राम कोसले अपने थ्रेसर मशीन में खेदूराम के खेत,,,,में धान मिसाई करने थ्ट्रैक्टर लेकर गया था तभी वहां 16 वर्षीय किशोर मोहन पिता गंगाराम ग्राम रामपुर ट्रैक्टर पर आकर बैठ गया।
वाहन चालक द्वारा मना करने के बाद भी वह थ्रेसर ऊपर बैठ गया , तभी ट्रैक्टर एक ऊंची मेढ़ पार् करते असंतुलित होकर थ्रेशर पलट गई जिसमे दब कर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर धारा 279,337,304ए दर्ज कर विवेचना मे लिया है पोस्टमार्टम नही हो
हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। बेटे को मृत देख पिता के होश उड़ गए। गांव वालो की मदद से 108 से सामुदायिक सवा. केंद्र पलारी लाया गया जहा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। जिसका पोर्स्ट मार्टम अभी नही हुआ है। पलारी पुलिस घटना की प्राथमिक सूचना दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



