ब्लू बिकिनी पहन अनन्या पांडे ने दिखाईं कातिलाना अदाएं, देख तस्वीरें

अनन्या पांडे आज के दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है। शनिवार की सुबह अनन्या ने परफेक्ट सन किस्ड तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह डूबते सूरज को निहारती नजर आ रही हैं अनन्या ने ब्लू कलर की बिकिनी और व्हाइट कलर का श्रग पहना है।
अनन्या बोट पर बैठी हैं और बोट राइड का आनंद लेती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं आसमान से हमेशा प्यार करती हूं। इसके साथ उन्होंने लिखा। उनकी इन तस्वीरों पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया तो किसी ने सिजलिंग कहा। अनन्या ने हाल ही में व्हाइट कलर के बाथरोब में फोटोज शेयर की थीं। वह कार में बैठी हुई नजर आईं ये तस्वीरें फिल्म लाइगर के सेट से हैं। बता दें कि अनन्या की आने वाली फिल्म लाइगर है।




