चुस्त दुरुस्त दिखने वाले अनिल कपूर को ऐसी क्या हो गई बीमारी, फैंस वीडियो देख हो रहे परेशान, जानें

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इन-दिनों एक्टर जर्मनी में है, जहां से इस टूर से अपना आखिरी वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो फैंस की चिंता बढ़ा रहा है।
शेयर किए इस वीडियो में अनिल ने अपनी एक बीमारी के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने लिखा, बर्फ के बीच जर्मनी में आखिरी दिन…स्नो पर एक परफेक्ट वॉक. जर्मनी में लास्ट डे. मैं अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं. उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं।
अनिल कपूर जर्मनी की बर्फबारी में स्नो का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. इस दौरान एक्टर ने लंबे काले कोट के साथ काली टोपी पहन रखी है. उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वह फोटो में जमकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि एक्टर को क्या बीमारी है, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
बैकग्राउंड में ‘फिर से उड़ चला’ गाजा बज रहा है और अनिल अपने झक्कास स्टाइल में बर्फिली हवाओं में चलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर उनकी बेटी सोनम कपूर की दोस्त मसाबा ने ऑल द बेस्ट कहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा, कल शाम और थी, आज शाम और है…कल ठिकाने और थे, आज मंजिल और है।
वीडियो – https://www.instagram.com/reel/CWu6Sc-DgxL/?utm_medium=copy_link
फैंस उनकी तबीयत का सुनकर चितिंत भी हो गए. एक फैन ने पूछा, आपको क्या हो गया. वहीं दूसरे यूजर ने पूछा, ‘सर पिछले साल तो आपने बोला था कि डॉक्टर मुलर ने आपको पूरी तरह ठीक कर दिया है, मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे’. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपको किसी चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं है मेरे सुंदर और ऊर्जावान दोस्त बहुत अच्छे लग रहे हैं AK’।



