राज्य सरकार ने जारी की IG-DIG पदोन्नति सूची, तीन IPS को प्रोफार्मा पदोन्नति, दो IPS डीआईजी प्रमोट, 16 IPS अफसरों के नाम शामिल….
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य शासन ने आईजी और डीआईजी पदोन्नति सुची जारी की है। साथ साथ तीन आईपीएस को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे 2007 बैच के अभिषेक शांडिल्य और 2007 बैच के रामगोपाल गर्ग के अलावे 2008 बैच की IPS नीथू कमल को प्रोफार्मा पदोन्नति का आदेश गृह मंत्रालय ने जारी किया है। अभिषेक शांडिल्य, रामगोपाल गर्ग और नीथू कमल अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है। अभिषेक शांडिल्य व रामगोपाल गर्ग को DIG के वेतनमान पर पदोन्नति मिली है।
राज्य शासन एतद्वारा भारतीय पुलिस सेवा के वर्तमान में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अभिषेक शांडिल्य (भापुसे 2007 ) एवं रामगोपाल गर्ग (मापुसे 2007) को, आवंटन वर्ष से 14 वर्ष की सेवा दिनांक 01.01.2021 को पूर्ण कर लेने के फलस्वस्प, भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम 3 के अंतर्गत दिनांक 01.01.2021 से सेवा के पुलिस उप महानिरीक्षक वेतनमान पे-मैट्रिक्स स्तर- 13क, रूपये 1,31,100-02,16,600/- में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करता है।
राज्य शासन एतद्द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के वर्तमान में रायपुर, दिनांक 19/11/2021 केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत, श्रीमती नीयू कमल (भापुसे 2008) को आवंटन वर्ष से 13 वर्ष की सेवा दिनांक 01.01.2021 को पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप, भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम 3 के अंतर्गत दिनांक 01.01.2021 से सेवा के चयन श्रेणी वेतनमान पे मैट्रिक्स स्तर 13 रूपये 1, 23,100-02, 15, 900/- में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करता है।








