inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – साईकल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखो के सायकल एवं स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – बीते शुक्रवार रात शहर के थोक सायकल कारोबारी रमन सायकल स्टोर्स के सदर रोड स्थित गोडाउन में भीषण आग लगने से लगभग 30 लाख रुपये की सायकल टायर्स एवम स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए।

Read Also – गरियाबंद – युवक टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा, एक बार उतारा दुबारा फिर चढ़कर किया तमाशा खड़ा, इसके बाद जो हुवा

मिली जानकारी के मुताबिक सदर रोड पर स्थित साइकिल विक्रेता रमन सायकल स्टोर्स की सदर रोड में दुकान है एवम दुकान के सामने ही लगभग 15 मीटर में उनका गोडाउन है। साइकिल के टायरों में शुक्रवार की देर रात आग लग गईं। इसके बाद लोगों की मदद से एवं फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से बड़ी मुश्किल से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Read Also – बलोदाबाजार ब्रेकिंग – मुरुम खदान के पानी मे डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि आगजनी से लाखो का नुकसान हो गया। दुकान के स्वामी स्वामी दिलीप भट्टर ने आशंका जताई कि सुबह बच्चें पटाखा फोड़ रहे थे कि उससे उड़ी चिंगारी से उनके दुकान पर रखे टायरों में आग लगी होगी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना से लाखो का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली विजय चौधरी ने घटना स्थल का जायजा लिया और आग लगने की घटना से होने वाले जान माल के नुकसान के बारे में जानकारी ली। आग लगने की घटना से रात भर शहर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Cgtop36 Exclusive

Related Articles

Back to top button