देश विदेशमध्यप्रदेश

वैक्सिनेशन को लेकर आबकारी अधिकारी का अजीबोगरीब बयान हो रहा सोशल मिडिया पर वायरल, कहा….

मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) के एक आबकारी अधिकारी ने अजीबोगरीब बयान देते हुए दावा किया कि ‘शराब पीने वाले झूठ नहीं बोलते’. गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए जिला आबकारी अधिकारी आरपी किरार ने दावा किया कि शराब खरीदने वाले ग्राहकों के लिए दोनों डोज वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की मौखिक पुष्टि ही काफी है. बताते चले कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा एडमिनिस्ट्रेशन ने जिले में ग्राहकों को शराब बिक्री के लिए टीकाकरण (Covid Vaccination) अनिवार्य कर दिया है.

कोविड वैक्सीन को लेकर अधिकारी का अजीबोगरीब बयान
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा में जिला आबकारी अधिकारी ने बुधवार को एक आदेश जारी कर शराब की दुकानों को केवल उन लोगों को शराब बेचने का निर्देश दिया, जिन्हें कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक मिली हैं. 17

नवंबर के आदेश में चल रहे ‘टीकाकरण महाभियान’ के तहत प्रत्येक निवासी को टीकाकरण करने के लिए जिला प्रशासन का उद्देश्य बताया गया है. इसी के चलते आबकारी अधिकारी किरार ने अपने बयान में कहा, ‘शराब की दुकानों पर केवल उन्हीं लोगों को शराब बेची जाएगी, जिन्हें COVID वैक्सीन की दोनों खुराक मिली हैं. ग्राहकों से मौखिक रूप से इसके बारे में पूछा जा रहा है और बोर्ड लगाए जा रहे हैं.’

ऑफिसर ने कहा- जो लोग शराब पीते हैं वो झूठ नहीं बोलते
यह पूछे जाने पर कि सत्यापन प्रक्रिया क्या होगी, उन्होंने कहा, ‘यह ग्राहकों की ईमानदारी पर है. यदि वह कहता है कि उसे टीका लगाया गया है, तो वह पर्याप्त है. मेरे अनुभव में, जो लोग शराब पीते हैं वे झूठ नहीं बोलते हैं. कोई टीकाकरण प्रमाण की आवश्यकता नहीं है.’

मध्य प्रदेश में लग चुकी हैं 7.80 करोड़ वैक्सीन डोज
भारत सरकार की वेबसाइट के अनुसार, मध्य प्रदेश में 18 नवंबर तक 7,80,80,750 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है. इनमें से 5,04,61,867 ने अपनी पहली खुराक प्राप्त कर ली है और 2,76,18,883 दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हैं.

Related Articles

Back to top button