
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आई है .नक्सलियों ने अपहृत सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को 7 दिनों तक जंगल में रखने के बाद रिहा किया है। माओवादियों ने पत्नी अर्पिता लकड़ा और पत्रकारों के बीच बुधवार को सकुशल रिहा किया है।
11 नवंबर को गोरना मनकेलि मार्ग से माओवादियों ने सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को अगवा किया था। नक्सली 7 दिनों तक जंगलों में रखकर पूछताछ करते रहे। बुधवार को जंगल में जन अदालत लगाकर अजय लकड़ा की पत्नी और बीजापुर के पत्रकारों की मौजूदगी में सब इंजीनियर को सकुशल रिहा किया।




