जरा हटके
ये हैं देश के सबसे जहरीले सांप, इनके काटने से पल भर में हो जाती है मौत, किंग कोबरा भी शामिल

हमारे देश में हर साल हजारों लोग सापों के काटने से मारे जाते हैं। कुछ तो नासमझी की वजह से और कुछ इनके शिकार अकस्मात् हो जाते हैं। बता दें कि सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं, पर जो सांपों के बारे में जानकारी नहीं रखते है वो इन सांपों को देखते ही आप खो देते हैं या फिर उन्हें मारने दौड़ पड़ते हैं. हम आपको भारत के 5 सांपों के बारे में बतातें हैं, जिनका जहर किसी आम इंसान को पल भर में मार सकता है.
- किंग कोबरा- भारत ही नहीं दुनियाभर में किंग कोबरा (king Kobra) को सबसे खतरनाक सांप माना जाता है. ये दूसरे सांपों से काफी लंबा होता है, इसकी लंबाई करीब 15 फीट तक हो सकती है. ये नमी वाली जगहों, दलदल और बांस के पेड़ों में रहना पसंद करते हैं. ये कर्नाटक, केरल, असम, बंगाल में पाए जाते हैं.
- इंडियन कोबरा- भारत में इंडियन कोबरा (Indian kobra) को नाग के नाम से जाना जाता है. ये भारत का सबसे खतरनाक और हिंसक माना जाता है. ये सांप ज्यादातर गांवों, जंगलों या फिर नदियों के किनारे पाया जाता है. इसके काटने से हर साल औसतन 12,000 से 13,000 लोगों की मौत हो जाती है.
- इंडियन क्रेट- भारत में इंडियन क्रेट दूसरा सबसे जहरीला सांप (Poisonous snake in india) है. इसके डसने पर एक बार इतना जहर निकलता है कि 5 दर्जन लोगों की जान जा सकती है. इंडियन क्रेट की वजह से हर साल औसतन 8 हजार लोगों की मौत हो जाती है
- रसेल वाईपर- रसेल वाईपर (Russell Wiper) को भारत के गर्म राज्यों में ज्यादा पाया जाता है. ये बेहद गुस्सैल और बिजली की रफ्तार से अटैक करने वाला सांप है. हालांकि इसे इंडियन क्रेट से ज्यादा जहरीला नहीं है, लेकिन हर साल 20,000 लोगों को अपना शिकार बना लेता है.
- इंडियन ग्रीन पिट वाईपर- इसे भारत में बंबू वाईपर कहा जाता है. इंडियन ग्रीन पिट वाईपर (Indian Green Pit Viper) सांप पेड़ों पर रहते हैं. वैसे तो ये मेंढक, दूसरे छोटे सांप, कीड़े खाते हैं, लेकिन इन्हें छेड़ने या खतरा महसूस होने पर इंसानों को भी शिकार बना लेते हैं. ये सांप ज्यादातर भारत के पश्चिमी क्षेत्रों में पाए जाते हैं.




