देश विदेश
बदरीनाथ जा रही कार गिरी नदी में, 1 लापता, 1 अस्पताल में भर्ती

एक कार बीती रात नदी में गिर गई। हादसे में 1 युवक लापता हो गया। वहीं 1 को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है
कि कार हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही थी। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि श्रीयंत्र टापू कीर्ति नगर के पास एक वाहन नदी में गिर गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू किया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि वाहन मारुति सुजुकी बलेनो थी। जो हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी।



