किसानों के लिए खुशखबरी , 10वीं किस्त का भी लाभ देने की तैयारी

सरकार ने 10वीं किस्त की रकम किसानों के खाते में भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही योजना के साथ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान मानधन योजना और किसान आई कार्ड योजना का लाभ भी मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसानों को जल्द ये राशि मिलने वाली है। किस्त की राशि 15 दिसंबर के आसपास किसानों के खाते में आ सकती है। इसके साथ ही सरकार किसानों को और भी कई लाभ देने पर विचार कर रही है। इसमें इस योजना के तहत मिलनी वाली रकम को दोगुना करना भी शामिल है।
किस्त के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं
जानकारी के अनुसार, सरकार ने 10वीं किस्त की रकम को किसानों के खाते में भेजने से संबंधित अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही हालिया जारी रिपोर्टों के अनुसार, इस योजना के साथ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान मानधन योजना और किसान आई कार्ड योजना का लाभ भी मिलेगा।
किसान क्रेडिट कार्ड
केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड को पीएम किसान सम्मान योजना के साथ जोड़ा है। इससे किसान क्रेडिट बनने में असुविधा नहीं होगी। जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान स्कीम का लाभ मिल रहा है, उन्हें इसका पूरा लाभ दिया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी देश में सात करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं और सरकार की योजना एक करोड़ और किसानों इसमें शामिल करने की है।
किसान आई कार्ड योजना
पीएम किसान सम्मान योजना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार किसानों के लिए एक विशेष प्रकार की आईडी कार्ड बनाने का विचार कर रही है। इस योजना के तहत किसानों द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के आधार पर ही इन आई कार्ड को तैयार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ लेने वाले किसानों को इस योजना के लिए कोई भी दस्तावेज अतिरिक्त रूप से जमा नहीं कराने होंगे और न ही कोई राशि खर्च करनी पड़ेगी। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत जो राशि किसानों के खाते में आ रही है, वो सीधे प्रधानमंत्री किसान मनधन योजना में डाल दी जाएगा। सरकार के पास इन किसानों का पूरा डेटा पहले से मौजूद है।




