inh24छत्तीसगढ़

राजधानी में पुलिस ने बेख़ौफ़ पिस्टलधारी बदमाश को ज़िंदा कारतूस के साथ किया गिरफ़्तार

मामला खमतराई थाना इलाके का है जहां मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भनपुरी तिराहे में बदमाश विक्की उर्फ विकास चौधरी उम्र 22 वर्ष को पिस्टल सहित 8 ज़िंदा कारतूस के साथ घेराबंदी कर गिरफ़्तार किया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में पाया कि आरोपी ढाबा संचालक है व मंदिर हसौद थाना में आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के बाद आरोपी ने बिहार जाकर पिस्टल लाई और मौके की तलाश में इसे साथ लेकर घूम रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है व अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button