inh24छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – 2 लड़कियों की जमकर हुई मारपीट, लव ट्रायंगल का जमकर तमाशा, देखने उमड़ पड़ा हुजूम

लव ट्रायंगल से जुड़े मामले में नाबालिग लड़कियों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। पहले 2 लड़कियों में यह विवाद हुआ था। इसके बाद में दोनों तरफ से लड़कियां आईं और ये हंगामा इतना बढ़ गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने जमकर एक दूसरे पर घूंसे चलाए, बाल खींचा और एक दूसरों को रास्ते में चेन लेकर दौड़ाती रहीं।

बताया जा रहा है कि यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में जब स्थानीय लोगों ने इन्हें काफी समझाया तब यह मामला शांत हुआ है। शहर के बीचों बीच स्थित बरम रोड में यह हंगामा हुआ। लोग सुबह के वक्त ही अपने-अपने काम से निकले हुए थे। इसी दौरान उन्होंने रोड पर इस हंगामे को देखा।

किसी ने इन लड़कियों को रोकने का प्रयास भी किया। मगर वह नहीं रुंकीं। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने जब इन्हें समझाया। तब यह मामला शांत हुआ। करीब आधे घंटे तक रोड में बवाल मच रहा। लड़कियां एक दूसरे पर कमेंट करती रहीं। रास्ते में काफी शोर शराबा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। यहां बरम पारा में रहने वाली लड़की का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है। वहीं उसी लड़के से शक्ति पारा में रहने वाली एक दूसरी लड़की भी प्रेम करती है। इस बात का पता चला जब मंगलवार को बरम रोड में रहने वाली लड़की को चला तो वह नाराज हो गई। फोन कर दूसरी लड़की को उसने बुला लिया। विवाद करने लगी और मारपीट हो गई। इस बीच दोनों तरफ से कुछ और लड़कियां भी मौके पर पहुंची हुईं थी। वह भी आपस में भिड़ गईं।

Related Articles

Back to top button