टीवी जगत की मशहूर हसीना बनेगी ‘नागिन’ की नागरानी! इस बार खास होगा नागिन शो, महक का नाम होगा फाइनल

अगर आप एकता कपूर के शो ‘नागिन’ (Naagin) के बड़े फैन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यह शो जल्द ही परदे पर दस्तक देने वाला है और इस बार एक नई एक्ट्रेस नागिन बनकर लोगों को मनोरंजन करने के लिए आएगी. यह एक्ट्रेस बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं साथ ही ‘बिग बॉस’ और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा बन चुकी हैं.
READ ALSO – ख़ुशी कपूर ने लगाया हॉटनेस का तड़का, शेयर की ऐसी फोटो की लोग रह गए दंग
महक का नाम होगा फाइनल
एकता कपूर के अपकमिंग शो नागिन 6 (Naagin 6) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. नागिन 6 की अनाउंसमेंट के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर इस बार कौन सी हसीना नागरानी बनकर सभी के दिलों पर राज करेगी? हाल के सूत्रों की मानें तो नागिन 6 में एक्ट्रेस महक चहल (Mahekk Chahal) लीड रोल निभा सकती हैं. महक को आखिरी बार रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर जल्द ही महक चहल के नाम पर पक्की मुहर लगाने वाली हैं.
READ ALSO – Bollywood: डांस प्लस होस्ट ने की एक बच्ची पर विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया राघव को मांगनी माफी
बिग बॉस में किया था खुलासा
कुछ दिन पहले ही प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) टीवी के कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस 15’ में पहुंची थी. इस दौरान एकता कपूर ने ऐलान किया था कि वो नागिन 6 को जनवरी 2022 में लॉन्च करने वाली हैं. इसी के साथ एकता ने इशारों-इशारों में ये भी कहा था कि शो की एक हीरोइन का नाम एम (M) से है, जिसे सलमान खान भी अच्छी तरह से जानते हैं.
READ ALSO – Bollywood: पर्पल बिकनी में जॉर्जिया ढाया कहर, समुद्र किनारे बैठ पोज देते नजर आई अरबाज की गर्लफ्रेंड….
इस बार खास होगा नागिन शो
एकता कपूर (Ekta Kapoor) की अनाउंसमेंट के बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि ‘नागिन 6’ में महिमा मकवाना की एंट्री होगी. कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा था कि एकता कपूर एक बार फिर से मौनी रॉय को नागिन बनाकर लोगों को सरप्राइज देने वाली हैं. लेकिन अब इस खबर से लग रहा है कि इस बार एकता कपूर एक अलग ही सरप्राइज देने वाली है.
चौथा और पांचवा सीजन था फ्लॉप
नागिन (Naagin) फ्रेन्चाइजी के पिछले दो सीजन बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे. कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान नागिन 4 को काफी नुकसान हुआ था, जिसके चलते एकता ने इसे तुरंत बंद करने का फैसला ले लिया था. ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में एकता कपूर ने सुरभि चंदना को कास्ट किया था, शुरू में ये सीजन ठीक-ठाक चला था. कुछ दिन बाद ही इस सीजन को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था.




