
गिरिश गुप्ता गरियाबंद – स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन के रायपुर संभाग सचिव, खिलेंद्र कुमार साहू ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा के प्रभारी खंडचिकित्साधिकारी (BMO), डॉक्टर एस.पी.प्रजापति के तानाशाही, अफसरशाही, हठधर्मिता, असंवेदनहीन रवैये के कारण समस्त कर्मचारीयो में आक्रोश है।
जंहा एक ओर अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रसस्थि पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है वंही दूसरी ओर छुरा के BMO के द्वारा स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों की आवाज को दबाने की निरंतर प्रयास किया जा रहा है, संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा कर्मचारीयों की समस्याओ व कोविड 19 टीकाकरण में कार्यरत मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि का लाभ की मांग को लेकर उच्च कार्यालय जाने पर अनैतिक रूप से कार्यवाही कर उनका शोषण किया जा रहा है,
संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल व संभाग उपाध्यक्ष अजय साहू ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक संघ संवर्ग के समस्त कर्मचारी जिसमे स्वास्थ्य संयोजक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व BETO भी शामिल है, उक्त प्रभारी BMO छुरा को पद से हटाने हेतु आंदोलन में जाने हेतु बाध्य हो चुके है और इस आंदोलन को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, रायपुर संभाग का पूर्ण समर्थन करता है।
आगे कहा गया है कि अगर उक्त मांगो पर 20/11/ 2021 तक विचार नही किया जाता है तो आवश्यकता पड़ने पर सम्पूर्ण रायपुर संभाग के समस्त स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के सदस्य जिला आह्वान पर जिला कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबन्द के घेराव एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने हेतु बाध्य होंगे।
इस आंदोलन से जिला गरियाबन्द व संभाग के समस्त ग्रामीण क्षेत्रो की स्वास्थ्य से सम्बंधित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कोविड19 टिकाकरण, 28 जनकल्याणकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम, एवम जनमानस को प्रदान करने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाये बाधित रहेगी ।
किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्तिथि निर्मित होने पर इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रभारी BMO छुरा, डॉक्टर एस.पी.प्रजापति, उच्च अधिकारियों व शासन प्रशासन की होगी।



