inh24छत्तीसगढ़

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कंगना रनौत के बयान पर किया पलटवार, कहा शिकायत दर्ज होने पर होगी कार्रवाई

रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने एक  बयान से पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल कंगना ने भारत को 1947 में मिली आजादी को ‘भीख में मिली आजादी’ कहा है, जिसे लेकर देश में कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर कंगना के खिलाफ माहौल बना हुआ है। सीएम भूपेश बघेल ने जहां कंगना के बयान पर कहा कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए, तो राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने शिकायत दर्ज कराने पर कार्रवाई की बात कही है।

छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि देश की आजादी के मायनों को देश का अनपढ़, निरक्षर और बच्चा भी जानता है, समझता है और उसका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को उनका पद्मश्री अवार्ड स्वतः संज्ञान से वापस लेना चाहिए। डॉ. नायक ने कहा कि यह उनकी मानसिक दिवालियापन के लक्षण हैं।

Related Articles

Back to top button