inh24छत्तीसगढ़मनोरंजन

छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस नेताओं ने लगाया देश में दुर्भावना फैलाने का आरोप

रायपुर। कंगना रनौत का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। वे एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए यह कहती सुनी जा रही हैं कि ‘1947 में इस देश को आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी। असली आजादी वर्ष 2014 में मिली है, यानी केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद ही इस देश को आजादी मिली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल व शहर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देश में दुर्भावना फैलाने वाला बयान देने पर अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन दिया। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।

हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का 1947 में मिली आजादी को भीख कहने के बाद विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया के बाद अब कई पार्टी नेताओं ने एकसुर में कंगना रनौत का विरोध करना शुरू कर दिया है। सभी नेताओं ने राष्ट्रपति और सरकार से पद्मश्री अवॉर्ड वापस लेने की मांग की है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा था कि 1947 में मिली आजादी भीख थी, असली आजादी तो 2014 के बाद मिली, जब देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पर आई। कगंना रनौत के बयान की देशभर में निंदा हो रही है।

Related Articles

Back to top button