भाटापारा विश्राम गृह जुआ रेड मामले में sdm ने रेस्ट हाउस प्रभारी को भेजा नोटिस जुआ खेलते कांग्रेस के जिला महामंत्री ,एल्डरमेन सहित 8 आरोपी गए थे पकड़े
मामले में पुलिस पर भी उठ रही है उंगलियां बताया जा रहा है 2 आरोपी को मौके से ही छोड़ दिया गया पैसों की जप्ती में भी हेर फेर का लग रहा है आरोप

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार Cgtop36 exclusive – बीती रविवार की रात विश्राम गृह भाटापारा में नगर पालिका के एल्डरमैन के साथ साथ अलग अलग पद में रहने वाले लोग व शहर के कई रसूखदार जूआ खेलते पकड़ाए,जिस पर 8 लोगो के खिलाफ 13 जुवा एक्ट के तहत करवाई की गई थी।अब लोगो के मन मे सवाल ये उठ रहा है किस मामले में और किस किस पर होगी कार्यवाही, क्या विश्राम गृह के प्रभारी पर भी होगी कार्यवाही, क्योंकि जिस निजी घर मे जुआ खिलाया जाता हैं उस पर धारा लगाया जाता हैं।
क्या पद पर रहते हुए पद का मर्यादा नही रखने वाले पदाधिकारी बने रहेंगे पद पर या सत्ता धारी कुछ करेंगे कार्यवाही।ऐसे ही कई सवाल खड़े हो रहे है जब सत्ता के नशे में चूर कुछ पदाधिकारी ही अवेध कार्यो में लिप्त है ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि ये पदाधिकारी अपने पद में बने रहंगे या इन्हें पद से हटना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए रसूखदारों ने पहले तो मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाया और अपने पद का धौंस भी दिखाया पर भाटापारा शहर थाना प्रभारी महेश ध्रुव के आगे इनकी एक न चली। और इन पर जुवा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अब देखना ये है कि प्रशाशन रेस्ट हाउस प्रभारी या जिम्मेदार के ऊपर क्या कार्रवाई करती है।



