
छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है. इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
Read Also – सनसनीखेज घटना- युवक की आंखे फोड़ी काटे कान फिर अर्धनग्न हालत में फेंक दिया रेलवे ट्रैक पर
घटना के सम्बन्ध में बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को बताया कि सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है. उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं. सुकमा के लिंगमपल्ली कैंप में ये वारदात हुई. गोली चलाने की वजह साफ नहीं हो पाई है.
Read Also – चार महिलाओं ने शख्स का प्राइवेट पार्ट इतनी बुरी तरह दबाया कि हो गई मौत, सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत
सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.30 बजे एक जवान ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी. इस घटना में चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुकमा के मराईगुडा थाना क्षेत्र में आने वाले सीआरपीएफ कैंप में हुई फायरिंग में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के चार जवान की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं।
Read Also – बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, वकील के घर से छापेमारी में 9 लड़कियों सहित 13 हिरासत में
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंचे तथा आरोपी जवान को पकड़ा. बाद में हताहत जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है. सुंदरराज ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है।




