राशिफल - अध्यात्म

8 November 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 8 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 8 November 2021


मेष
मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। अशांत महसूस करेंगे। किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। परिवा के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। कार्यक्षेत्र में विघ्न उत्पन्न होगा। जोखिम न लें।आमदनी बढ़ाने के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म को लेकर आपको रुचि लेनी पड़ेगी। यात्रा को टालें।

वृषभ
आज का दिन अच्छा बीतेगा। कारोबार में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको धन लाभ होगा। दूसरों पर ज्यादा ध्यान न दें। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस जिम्मेदारी को उठाएंगे, उसे पूरा करेंगे। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लाइफ पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। आय के अवसर मिलेंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों की कोशिशें कामयाब होंगी। नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। विरोधियों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर फैसला ले सकते हैं।

कर्क
आज का दिन परेशानी में बीतेगा। धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कैरियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। किसी शासकीय मामले में व्यवधान हो सकता है।यात्रा के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा न करें।

सिंह
आज किसी मित्र से खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन को लेकर परेशानी दूर होगी। किसी काम में उलझ सकते हैं। बुरे विचार आएंगे। किसी से अनबन हो सकती है। सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगाा।

कन्या
नौकरी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। पार्टनरशिप में आप व्यवसाय शुरू करने का विचार कर सकते हैं। कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। यात्रा पर जाएंगे।

तुला
आज का दिन ठीक रहेगा। धार्मिक उत्सव में आप शामिल हो सकते हैं। कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। तनाव न लें। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। विदेश में कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक
दिनचर्या में बदलाव होगा। सगे संबंधियों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने कौशल से दूसरों की समस्या दूर करें। अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में लोग आपके काम पर नजर बनाये रखेंगे। फैशन और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को परिश्रम करना होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है।

धनु
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मित्र के साथ बहस हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। परिवार के सदस्य से विवाद हो सकता है। अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। घरेलू मामलों पर बाहरी लोगों से सलाह लेना उचित नहीं है। कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी।

मकर
आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। आपके प्रति आकर्षित होंगे। धन संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत शुभ है। जिम्मेदारी को पूरी लगन से पूरा करेंगे। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ
परिवार के लोगों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नौकरी में आपको सफलता मिलेगी। तबादला व तरक्की हो सकती है। आय बढ़ाने के कई मौके आपको मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। योग,ध्यान और व्यायाम को काफी महत्व देंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे।

मीन
अपनी कमियों का किसी को लाभ उठाने न दें। कारोबार में मंदी रहेगी। आत्मबल में कमी महसूस होगी। तनाव की वजह से सेहत बिगड़ सकी है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी कर सकते हैं। किसी को आपकी बात से शिकायत हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। परिश्रम का फल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button