inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया पूरे देश में पहले नम्बर पर हुआ ट्रेंड

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 22 वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया में आज हैशटेग छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया पूरे देश में पहले नम्बर पर ट्रेण्ड करता हुआ छाया रहा।

लोगों ने ट्विटर पर इस हेशटेग के साथ एक दूसरे को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। राज्य में 21 सालों में हुए विकास और उपलब्धियों पर भी पोस्ट करते हुए इस हेशटेग का जमकर इस्तेमाल किया गया। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट से उबरने के बाद इस वर्ष छत्तीसगढ़ में धूमधाम के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरागांधी तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर संगोष्ठी के आयोजन को भी राज्योत्सव के साथ संयुक्त कर दिया गया था। आयोजन की शुरूआत 28 अक्टबर से हुई जिसका समापन एक नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ हो रहा है।

Related Articles

Back to top button