राशिफल - अध्यात्म

दिवाली में करें ये उपाय तो होगी घर में धन की बरसात, जरूर करें ये टोटके

दिपावली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को समर्पित होता है। कोरोना काल की वजह से आर्थिक तंगी से हर कोई जूझ रहा है और पैसों की दिक्कत हर किसी को है। आप भी इन सभी परेशानियों से परेशान हो तो दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ साथ कुछ छोटे छोटे उपाय करने से मां लक्ष्मी मेहरबान होना शुरू हो जाएगी। जिससे पैसों की परेशानियां कुछ हद कर कम हो जाएगी।

कौड़ियां का उपाय –

पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। ये कौड़ियां धनलक्ष्मी को आकर्षित करती हैं।

चांदी की गढ़वी का उपाय –

चांदी का एक छोटा-सा घड़ा, जिसमें 10-12 तांबे, चांदी, पीतल या कांसे के सिक्के रख सकते हैं, उसे गढ़वी कहते हैं। इसे घर की तिजोरी या किसी सुरक्षित स्थान पर रखने से धन और समृद्धि बढ़ती है। दीपावली पूजन में इसकी भी पूजा होती है।

Read Also – धनतेरस में आखिर क्यों खरीदा जाता है बर्तन, जाने धन्वंतरि की कथा

देहरी पूजा –

दिवाली के दिन घर की दहलीज की पूजा करना चाहिए। कहते हैं कि देहरी में सभी देवी और देवताओं का वास होता है जो हमारे घर में बुरी शक्तियों को प्रवेश नहीं करने देते हैं। देहरी के आसपास घी का दीपक लगाकर उसकी पूजा करना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का प्रवेश सरल होता है। देहरी के सामने रंगोली बनाएं, आसपास स्वस्तिक बनाएं और उसके ऊपर चावल की ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा।

मंगल कलश –

एक कांस्य या ताम्र कलश में जल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखा होता है। कलश पर रोली, स्वस्तिक का चिन्ह बनाकर उसके गले पर मौली बांधी जाती है। धन-समृद्धि के लिए यह कलश रखा बहुत ही शुभ माना जाता है।

Read Also – Dhanteras 2021 – कब है धनतेरस, किस शुभ मुहूर्त में करें धन्वन्तरि की पूजा, जानें पूजा विधि

नमक खरीद कर लाएं –

धनतेरस और दिवाली के दिन नमक का पैकेट खरीद कर घर लाएं और उसे खाना बनाने में उपयोग करें इससे वर्षभर लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।

दीपक :

मान्यता हैं कि दीपावली की रात को देवालय में गाय के दूध का शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे तुरंत ही कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। दीपावली की रात को दूसरा दिया लक्ष्मी पूजा के दौरान जलाएं। तीसरा दिया तुलसी के पास, चौथा दिया दरवाजे के बाहर, पांचवां दिया पीपल के पेड़ के नीचे, छठा दिया पास के किसी मंदिर में, सातवां कचरा रखने वाले स्थान पर, आठवां बाथरूम में, नौवां मुंडेर पर, दसवां दिवारों पर, ग्यारहां खिड़की, बारहवां छत पर और तेरहावं किसी चौराहे पर। दीपावली पर कुल देवी या देवता, यम और पितरों के लिए भी दीपक जलाए जाते हैं।

Read Also – कब है तुलसी पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और महत्व, जानें पूजा विधि

मंत्र –

दीपावली पर लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए निम्न मंत्र का जाप करते हैं –
ऊं पहिनी पक्षनेत्री पक्षमना लक्ष्मी दाहिनी वाच्छा भूत-प्रेत सर्वशत्रु हारिणी दर्जन मोहिनी रिद्धि सिद्धि कुरु-कुरु-स्वाहा।
इस मंत्र को 108 बार पढ़कर गुगल गोरोचन छाल-छबीला कपूर काचरी, चंदन चूरा आदि सामग्री मिलाकर लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है।

Related Articles

Back to top button