छत्तीसगढ़
धमतरी – असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ी, स्थानीय लोगों और कांग्रेसियों में आक्रोश….

जयकिशन साहू धमतरी…दुगली में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने देखा कि प्रतिमा का सर धड़ से अलग जमीन पर पड़ा हुआ है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। इस घटना से स्थानीय लोगो मे और कांग्रेसियों में आक्रोश है.. घटना की खबर लगते ही धमतरी एसपी प्रफुल ठाकुर ने नगरी एसडीओपी को घटनास्थल के निरीक्षण और जांच के आदेश दे दिए हैं।





