
शुभारंभ समारोह मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भपूेश बघेल, पूर्व राज्य सभा सदस्य श्री बी.के. हरिप्रसाद, यूगांडा और पेलेस्टाइन के कांउंसलर ने गौर मुकुट और वाद्यय यंत्र मांदर धारण कर इस महोत्सव में शामिल कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।
वहीं सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में देश के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन को बधाई दी है।

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ का भव्य शुभारंभ हुवा है। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 27 राज्यों, 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही 07 देशों के एक हजार से अधिक कलाकार शामिल हुवे और कलाकारों के मार्च पास्ट के साथ समारोह की भव्य शुरूआत हुई।

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की।

बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे।




