inh24छत्तीसगढ़

ड्राइवर की पिटाई केबाद हटाये गए आईपीएस उदय किरण, सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे विवेक शुक्ला

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने 2010 बैच के आईपीएस गिरजाशंकर जायसवाल को नारायणपुर जिले का नया एसपी नियुक्त किया है। वे फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विवेक शुक्ला को सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

वहीं, उदय किरण को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। आदिवासी समाज के आरक्षक की पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री बघेल की नाराजगी के बाद उदय किरण को हटाया गया है।जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से निम्नांकित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम 04 में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ करता है।

Related Articles

Back to top button