राशिफल - अध्यात्म

18 October 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2021, Aaj Ka Rashifal 18 October 2021, Horoscope 18 October 2021, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)
आज का दिन तनाव में बीतेगा। पारिवारिक कलह संभव है। शांत रहने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। मां दुर्गा की आराधना करें।

वृषभ राशि
बेवजह खर्च न करें। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। रूकी रकम वापस मिल सकती है। ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि
कार्यस्थल की बाधाएं दूर होंगी। कुसंगति से नुकसान हो सकता है। सेहत ठीक नहीं रहेगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिलेगी। भगवान विष्णु की आराधना से लाभ होगा।

कर्क राशि
दिनचर्या में बदलाव होगा। नौकरीपेशा को तबादले की सूचना मिल सकती है। अफसरों से बहस हो सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। खानपान काे नियंत्रित रखें। शनिदेव के मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य पूरे होंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। किस्मत का साथ रहेगा। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि
आज कार्य में बाधा पेश आ सकती है। यात्राको टालने का प्रयास करें। वाहन सावधानी से चलाएं। भारी काम करने में लापरवाही न करें। चोट लगने की आशंका है। अफसरों से सार्थक चर्चा होगी। भगवान गणेश की आराधना से विध्न-बाधाएं दूर होंगी।

तुला राशि
माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पूजापाठ में मन लगेगा। छात्रों की कोशिशें कामयाब होंगी। लेनदेन सावधानी से करें। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। भगवान कृष्ण की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशियों में बीतेगा। धन लाभ होने की संभावना है। बातचीत करते समय सावधान रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

धनु राशि
आपके कष्ट दूर होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। शासकीय कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर राशि
विवाहितों के बीच मधुरता रहेगी। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आपको खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। तनाव दूर होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। व्यवसाय में वृद्धि होगी। सूर्यदेव को अर्ध्य दें।

कुंभ राशि
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। जोखिम वाले कार्य कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। मां काली की पूजा करें।

मीन राशि
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धन लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। रिश्ता तय हो सकता है। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

Related Articles

Back to top button