छत्तीसगढ़

Big breaking – रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लॉस्ट, सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन में ब्लॉस्ट हुआ है. इस हादसे में सीआरपीएफ के करीब 6 जवान घायल हुए है. हादसा सुबह 6ः30 बजे हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर 2 में दो बोगियों में शिफ्टिंग के दौरान ये घटना हुई है. घायल जवानों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद सीआरपीएफ के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचकर हादसे वाली जगह का मुआयना कर रहे हैं।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी जिसमें तीन कंपनी की शिफ्टिंग हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लान्चिंग में यूज होता है, का एक बाक्स लोडिंग के दौरान स्पेशल ट्रेन के बोगी नंबर नौ के गेट के पास हाथ से छूट गया, जिससे छोटा ब्लास्ट हुआ।

ब्लास्ट में 4 जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक हेड कांस्टेबल चौहान को नारायणा हास्पिटल में एडमिट किया है। शेष तीन जवान फर्स्ट एड लेकर ट्रेन के साथ रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवानों की 22 बोगियों का ट्रेन जम्मू जाने के लिए बुक हुआ था। डमी कारतूस डेटोनेटर से भरा बैग जवान के हाथ से छूटने की वजह से ब्लास्ट हुआ। जिस जवान के हाथ से बैग छूटा वही जवान ज्यादा घायल हुआ है बाकी सभी की स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button