छत्तीसगढ़

गरियाबंद – जिले में धूमधाम से मनाया गया असत्य पर पर सत्य की जीत का पर्व, 20 फीट ऊॅचे रावन को मारकर लोगो ने याद किया मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम को

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – शुक्रवार को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावन दहन कर लोगो ने मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम को याद किया। इस साल जिला मुख्यालय में दो अलग अलग स्थानो में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया था। स्थानीय रावनभाठा में नगर पालिका प्रशासन द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन किया था।

Read Also – जशपुर हादसा – 50 लाख के मुआवजे का सीएम भुपेश ने किया ऐलान, कार से कुचला कइयों को, इधर भाजपा ने किया जशपुर बंद का आव्हान

इस अवसर पर शाम सात बजे रावनभाटा में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने नगर अध्यक्ष गफ्फु मेमन सहित सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रावन का दहन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन और उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने नगरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रावण के दहन के साथ सारी बुराइयों का नाश होता है उसी प्रकार हम भी आज के दिन है संकल्प लें कि जो भी बुराइयां समाज में व्याप्त है उसका हम नाश करेंगे।

Read Also – पति को तलाक दे सौतेले बेटे से कर ली शादी, सोशल मीडिया में वायरल हुवा मामला

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने वार्डवासियों की मांग पर रावनभाटा तालाब के साफ सफाई के लिए अपने निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप नपा सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, विष्णु मरकाम, नीतू देवदास, पार्षद रिखिराम यादव, रितिक सिन्हा, विमला साहू, प्रह्लाद ठाकुर, छगन यादव सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Read Also – खाकी में लगा दाग, चौकी में ही महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, दरोगा का वीडियो भी हुवा था वायरल

इसके पूर्व काफी देर तक प्राचीन संस्कृति के अनुरूप यहां पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा। पारम्परिक ढंग से अंचल की सभी आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई, सप्त देवी के नाम से प्रसिद्ध गरियाबंद में दशहरा के अवसर पर रावन भाठा में सभी देवियों का प्राचीन परंपरा के अनुरूप मिलन भी हुआ। इस बीच कुछ देर तक राम-रावन युध्द का नाटकीय प्रदर्शन मंच से किया गया। तत्पश्चात रावन का दहन हुआ।

Read Also – व्हाट्सएप्प से चलता था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, लड़कियों की न्यूड तस्वीरें भेजकर किया जाता था सौदा, देह व्यापार से जुड़ी चार युवतियां गिरफ्तार

इधर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शाम होते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम भी मैदान मे तैनात रही।एसडीओपी संजय ध्रुव, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शांति व्यवस्था के लिए मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button