inh24छत्तीसगढ़

जगदलपुर – मां दुर्गा के लिए फेसबुक पर अपमानजनक शब्द, शहर में मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग

बुधवार की शाम एक युवक ने फेसबुक पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी माता को लेकर अभद्र टिप्पणी की

जगदलपुर में युवक ने मां दुर्गा के लिए फेसबुक पर अपमानजनक शब्द लिख दिए। इसके बाद गुरुवार को शहर में माहौल काफी गरमाया हुआ रहा। मामले में हिन्दू संगठन व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। युवक के खिलाफ SP को लिखित शिकायत भी की गई।

Read Also – जशपुर – कलेक्टर के आदेश की उडी थी धज्जियाँ, बड़ी कार्यवाही करते हुवे नायब तहसीलदार को किया भारमुक्त

मामले में सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करवाई गई है। भाजपा व हिन्दू संघ संगठनों ने युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपाइयों का कहना है कि, बुधवार की शाम एक युवक ने फेसबुक पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी माता को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। युवक के इस पोस्ट से बस्तर के आदिवासी और हिंदुओ के आस्था को ठेस पहुंचा है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – अवैध संबंध का खतरनाक अंत, पहले तीन ने किया महिला का गैंगरेप फिर कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि शहर के सभी हिंदू संघ संगठन के लोगों ने इस पोस्ट का जमकर विरोध किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि, बस्तर की सामाजिक सद्भाव व शांति को भंग करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। बस्तर में धर्मांतरण के साथ-साथ हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया जा रहा है। समय रहते प्रशासन इस पर अंकुश लगाए।

Read Also – बड़ी खबर – आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के 169 शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स

वहीं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि, पूर्व में भी लगभग 5-6 ऐसी शिकायतें की जा चुकी है, जिस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। यह उसी का परिणाम है कि ऐसे लोग समाज में गंदगी फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस व्यक्ति के ऊपर यदि कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो पूरा हिंदू समाज उसके खिलाफ आंदोलन करेगा।

Related Articles

Back to top button