छत्तीसगढ़

धमतरी – शराब के नशे में हाथियों के झुण्ड में पहुंचा ग्रामीण, किया गया बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू

जयकिशन साहू नगरी – रिसगाव परिक्षेत्र के ग्राम एकावरी का एक ग्रामीण शराब के नशे मे हाथियो के झुण्ड के पास पहुच गया जिसे वन विभाग के टीम ने बडी मुश्कील से रेस्क्यू कर बचाया व ग्रामीणो को हाथियो के आस पास नही जाने के लिये जानकारी भी दी।

Read Also – मां ने करवाया बॉयफ्रेंड से बेटी का रेप, धमकी देकर मुंह बंद रखने देता था बॉयफ्रेंड, ऐसे खुला राज

उल्लेखनिय है की नगरी क्षेत्र मे हाथियो के दल काफी दिनो तक विचरण करने से यहा ग्रामीणो मे भय का व्याप्त है व वनाचल मे सबसे ज्यादा फसलो को बचाने ग्रामीणो का पसीना छूट रहा। वही वन विभाग की टीम द्वारा भी लगातार हाथियो के आसपास रहकर ग्रामीणो को समझाईश दी जा रही व हाथी से बचने व छेड छाड नही करने लगातार अभियान चलाकर जागरूक भी किया जा रहा।

Read Also – रात 11.30 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा WhatsApp? वायरल हो रहा ताबड़तोड़

एकावरी का ग्रामीण शराब के नशे मे पहुच गया हाथियो के पास
टायगर रिजर्व फारेस्ट के अरसीकन्हार व रिसगाव रेन्ज मे आज लगातार दस बारह दिनो से सोलह हाथियो का झुण्ड डेरा जमाये हुए है जो उडीसा बार्डर व रिजर्व फारेस्ट मे भ्रमण कर रहा है व किसानो के फसलो को भि नुकसान कर रहा वही ग्राम एकावरी के नजदीक हाथियो का झुण्ड पहुचने पर वन विभाग की टीम ग्रामीणो को ईक्कठा कर हाथियो के पास नही जाने व गाव मे हाथियो को आने रोकने के लिये मुख्य मार्ग मे आग जलाकर रहने की हिदायत दे रहा।

Read Also – बालोद – शराब के नशे में धुत्त कर्मचारी ऑफिस में नजर आये लोटते, जमकर हुवा हाईवोल्टेज ड्रामा

वही एक ग्रामीण कचरू राम गोड कक्ष क्र 280 मे शराब के नशे मे पहुच गया जहा हाथियो का झुण्ड था। चीख पुकार से वन विभाग की टीम व ग्रामीण वहा पहुच कर बडी मुश्किल से उसका रेस्क्यू कर जान बचाये व ग्रामीणो को समझाया गया की दोबारा ऐसा हरकत करने पर उनके उपर कार्यवाही की जायेगी।

ग्रामीणो को हाथियो के पास नही जाने व किसी प्रकार का शोरगुल बजा फटाका या अन्य प्रकार की हरकत न करने समझाया जा रहा है ताकी हाथी उग्र हो कर गाव तक न पहुचे। बी एस राजपूत परिक्षेक्ष अधिकारी रिसगाव रेन्ज ने कहा कि टीम लगातार गाव के साथ हाथियो की निगरानी कर रही है।

Related Articles

Back to top button