देश विदेश

रात 11.30 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा WhatsApp? वायरल हो रहा ताबड़तोड़

लोग सोशल मीडिया के आदि हो चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही है। ऐसा ही एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडियार पर जमकर वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वाट्सअप को रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद कर दिया जाएगा।

वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार WhatsApp को रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा, वायरल मैसेज फॉरवर्ड न करने पर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और इसे एक्टिवेट कराने के लिए मासिक चार्ज देना होगा।

वहीं, मैसेज वायरल किए जाने के बाद भारत सरकार की संस्था PIBFactCheck ने संज्ञान लिया और इसकी जांच की। जांच के बाद यह पाया गया कि भारत सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। यह दावा फर्जी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले कुछ तकनीकी खराबी आने के लिए चलते वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम लगभग 6 घंटे तक बंद रहा। हालांकि कंपनी ने खराबी को दूर कर लिया था और देर रात सभी सेवाएं फिर से शुरू हो गई थी।

Related Articles

Back to top button