पति के समलैंगिक होने के चलते परेशान थी महिला फिर उठाया ऐसा कदम

इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ समलैंगिक संबंधों की शिकायत दर्ज कराई है। पूरा मामला इंदौर का है जहां लसूड़िया थाना अंतर्गत महालक्ष्मी नगर निवासी पारुल तब्रेकर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति समलैंगिक है। वह अपने दोस्तों के साथ सम्बन्ध बनाता है और फिर अपनी अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर उसको टैग करता है। जिससे उसकी छवि धूमिल हो रही है।
Read Also – योगा टीचर सीखा रही थी ड्रैगन पोज़ की अचानक हुआ महिला के साथ ऐसा कुछ की पहुँच गई अस्पताल
मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 2015 में हुई थी। पति शिवपुरी के एसबीआई बैंक में फैकल्टी के तौर में पदस्थ है। पारुल ने अपने पति दीपक के खिलाफ दहेज़ के लिए परेशान करने का आरोप भी लगाया है। महिला ने बताया की उसका पति लगातार समलैंगिक संबंध की फोटो पोस्ट करता है और उसे परेशान कर रहा।
Read Also – स्कूल छुट्टी के दिन, शाला में बंद कमरे के भीतर दिखे शिक्षक और एक युवती, जानें पूरा मामला…
कहा जा रहा है कि महिला ने लसूड़िया थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद महिला डीआईजी मनीष कपूरिया से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मनीष कपूरिया ने लसूड़िया थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।




