inh24छत्तीसगढ़

CG breaking – पूर्व IAS डीडी सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी…. डीडी सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बनें…. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। डी.डी.सिंह, सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (अतिरिक्त प्रभार सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा सचिव जनसंपर्क विभाग) को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करते हुए, सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


इसके साथ ही दीपांशु विजय काबरा (भा.पु.से.- 1997), अपर परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर गृह विभाग से लेते हुए, अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उन्हें आयुक्त, जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए, पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. संवाद एवं अपर परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button