छत्तीसगढ़
अवैध रूप से शराब ले जाता युवक गिरफ्तार, पलारी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

कुश अग्रवाल – जिला बलोदा बाजार अन्तर्गत थाना पलारी पुलिस द्वारा अवेध रूप से बेचने के लिए शराब ले जाते युवक रॉकी धृतलहरे पिता लक्ष्मीचरन धृतलहरे 19 ग्राम गबोद सँडी थाना पलारी को 60 पाव देशी मसाला शराब कीमत 6600 बिक्री हेतु ले जाते हुए पकड़ा।आरोपी ग्राम रोहसी से एक प्लास्टिक की बोरी में शराब अपने मोटरसायकल से लेकर जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सेमरिया नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपी के पास से मोबाईल रेडमी नोट व मो0सा0 HF डिलक्स क्रमांक CG 04-MU-4172 जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।आरोपी को पकड़ने में स उप निरीक्षक जनक राम यादव एवम आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।



