छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – शराब पीने को नही थे पैसे तो प्लांट में चोरी कर पी छककर शराब, 3 गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा वायर चोरी के मामले में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों से चोरी का वायर बरामद

दरअसल दिनांक 03.10.2021 को प्रार्थी प्रशांत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.10.2021 को डियूटी पर था कि सिक्योरिटी सुपरवाईजर ने फोन पर बताया कि अंबुजा सिमेंट प्लांट के केबल यार्ड से हाई टेंशन वायर 40 किग्रा एवं केबल कापर वायर 60 किग्रा किमती लगभग 60000रू चोरी हो गया है। कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना पर संदेह के आधार पर संदेही रिखीराम ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव एवं सोहन ध्रुव सभी निवासी रवान से पूछताछ किया गया जिन्होने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं होने से दिनांक 02.10.2021 को तीनों रवान के अंबुजा सिमेंट प्लांट मे घुसकर केबल वायर को चोरी कर आपस में बंटवारा किये हैं। आरोपीयों से केबल वायर को जप्त कर तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button