धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा लड़कियों को बनाया गया कॉल गर्ल

एमपी में इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आये बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर मुनीर उर्फ़ मुनीरुल ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आरोपी ने बांग्लादेश से 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेला था. हर महीने 55 से ज्यादा लड़कियों को लाता था. 5 साल से वह इस धंधे में है. आरोपी 75 लड़कियों से अब तक शादी कर चुका है. गुरुवार को इंदौर एसआईटी ने मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था.
आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लाता था और बॉर्डर के पास के छोटे गांव में एजेंट्स के जरिये लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लाकर ही भारत में एंट्री करवाते थे.
दरअसल, इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू ककर छुड़ाया था जिसमें 11 बांग्लादेशी युवतियां और बाकी अन्य युवतियां थीं. मामले में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन, आमरीन व अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे, मुनीर भाग निकला था. उसे गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी.
मुनीर पर इंदौर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था. वह बांग्लादेश के जसोर का रहने वाला है. ज्यादातर लड़कियों से उसने शादी की और फिर इंडिया में लाकर बेचा. उसके पीछे बड़ा नेटवर्क है. मुनीर से पता चला है कि सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह लड़कियों की पहले कोलकाता, फिर मुंबई में ट्रेनिंग कराता है. इसके बाद डिमांड पर लड़कियों को देश के दूसरे शहरों भोपाल व अन्य शहरों में सप्लाई करता था.
दो शहरों में होती थी ट्रेनिंग
बांग्लादेश से आने के बाद लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था। यहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी। उनके स्टैंडर्ड को बेहतर किया जाता था। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में होती थी। फिर डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी।
10 हजार का था इनामी
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस लंबे समय से ऑपरेशन चला रही है। पिछले 11 महीने में पुलिस ने 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस के ऑपरेशन में सागर, आफरीन, आमरीन व अन्य लोगों को पकड़ा गया था। मुनीर फरार हो गया था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
हर महीने 55 लड़कियों का टारगेट
पूछताछ के दौरान मुनीर ने सबसे पहले ये बात कबूली कि उसके निशाने पर बांग्लादेशी लड़कियां और महिलाएं होती थीं. वो 5 साल से देह व्यापार के धंधे में शामिल था. मुनीर ने कबूला कि वो हर महीने करीब 55 लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. इसी सिलसिले में मुनीर 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को भारत (India) लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल चुका था.




