झारखण्डदेश विदेश

जेल के अंदर कैदियों को मोबाइल उपलब्ध करवाते थे गार्ड, जेल के अंदर से चलता था पूरा गिरोह, हुवा खुलासा तो मचा हड़कंप

रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में बंद कैदियों को दो गार्ड बात करने के लिए मोबाइल देते थे. पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा में हुआ है. मामले में दो गार्ड के खिलाफ खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक मो. शहनवाज को फोन पर बात कराने वाले दो गार्ड विद्या प्रसाद और राजेश सिंह पर कार्रवाई की जाएगी. सदर डीएसपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने खेलगांव थाना प्रभारी ललन सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली है और उन्हें कई बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया है. दोनों गार्ड्स का बयान लेने के बाद डीएसपी इस मामले में कार्रवाई करेंगे. डीएसपी का कहना है कि जेल के अंदर कैदी को फोन पर बात कराने का मामला काफी गंभीर है और दोनों कक्षपालों (गार्ड्स) पर गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में कैदी शहनवाज से भी पूछताछ की जाएगी कि उसने क्या लालच देकर कक्षपाल से मोबाइल लिया था।

पुलिस का कहना है कि नेसारी बंगाली की हत्या के मामले में मो. शहनवाज सजा काट रहा है. कुछ दिन पहले कैदी शहनवाज हाई सिक्यूरिटी जोन के सेल में बंद था. जेल में औचक चेकिंग के दौरान पाया गया था कि शहनवाज सेल के अंदर मौजूद था और वह फोन पर किसी से बात कर रहा था. दोनों आरोपी कक्षपाल सेल के बाहर मौजूद थे. शहनवाज के पास से मोबाइल जब्त करने के बाद दोनों कक्षपालों से पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने संतुष्ट जवाब नहीं दिया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि जेल में रहने के बाद भी अपराधी और गैंगस्टर मोबाइल से अपना गिरोह चलाते हैं. कारोबारियों से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही है. जेल में रहने के बाद भी अपराधियों के खिलाफ राजधानी के थानों में मामले दर्ज हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button