inh24छत्तीसगढ़

गांधी जयंती के अवसर पर गौरीशंकर अग्रवाल ने कुष्ठ रोग निवारण की शपथ दिलाई, झाड़ू लगाकर स्वक्षता का संदेश दिया

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल ने आज नगर पलारीके गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया एवं नगरवासियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन, स्वक्षता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कारोंना वारियर्स का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कारोंना काल मे कारोंना वारियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो की रक्षा की है , इसके लिए समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

इसके बाद उन्होंने रोहांसी रोड स्थित अंग्रेजी एवम देशी शराब दुकान के आस पास जमा प्लास्टिक डिपोजबल का कचरा इत्यादि की कार्यकर्ताओ के साथ सफाई की जिसमे लगभग एक ट्रैक्टर ट्राली भर के कचरा निकला। इसी कड़ी में अगले कार्यक्रम में उन्होंने बालसमुंद तालाब मंदिर परिसर वृक्षा रोपण भी किया ,एवम नगर पंचायत के समस्त स्वक्षता दीदीयों का भी सम्मान किया

।इस कार्यक्रम में उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी विपिनबिहारी वर्मा योगेश चंद्राकर, dr अजय राव,ओमप्रकाश वर्मा सेवक वर्मा नंद वर्मा पवन वर्मा दुर्गा महेश्वर धीरज मिश्रा सुभाष वर्मा अमित वर्मा, रवि ध्रुव , नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा एवम भाजपा महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button